वास्तु के द्वारा क़र्ज़ मुक्ति के उपाय
आज के इस महंगाई के जमाने में लोग कर्ज के दलदल में दिन पर दिन फंसते जा रहे हैं। यदि आप भी कर्ज से परेशान है, तो नीचे लिखे कुछ वास्तु उपायों को अपनाकर आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।
- घर के आसपास फलवाले पेड़-पौधे न लगाए अगर पहले से लगे हो तो उन्हें हटा दे।
- अपने घर में हिंसक जीव-जंतु के चित्र न लगाए।
- शाम को पनहेरी पर दीपक लगाएं।
- कर्ज हो तो पीने के पानी के घड़े को स्टेंड पर रखकर रोज उसके नीचे एक दीपक लगाएं।
- घर के छत पर फालतु सामान इकठ्ठा ना होने दें।
- नल की टोटी से यदि पानी टपकता है तो उसे तुरंत बंद करवाएं।
- घर के ईशान्य यानी उत्तर-पूर्व में कोई दोष ना हो इसलिए घर के इस कोने में तुलसी का पौधा लगाएं।
- घर की तिजोरी में अभिमंत्रित दक्षिणावर्ती शंख स्थापित करें।
No comments:
Post a Comment